August 8, 2026 2:17 am

समाजवादी महिला सभा ने किया पीडीए चौपाल कार्यक्रम का आयोजन

मलिहाबाद लखनऊ। राजधानी लखनऊ के रहीमाबाद थाना क्षेत्र में आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर लगातार बूथ स्तर पर पीडीए पंचायत का आयोजन किया जा रहा है।यह कार्यक्रम 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने और अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के संकल्प के साथ अनवरत जारी है।

रविवार को विधानसभा क्षेत्र मलिहाबाद के रुसेना में समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव रिंकी सिंह के द्वारा अम्बेडकर पार्क पर पीडीए चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ क्षेत्रीय नेताओं एवं कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष वंदना चतुर्वेदी व संचालन पूर्व प्रत्याशी राजबाला रावत ने किया।

आयोजक रिंकी सिंह के द्वारा आई हुई जनता को अंगवस्त्र भेंट किए गए।पिछड़ों,दलितों,अल्पसंख्यकों, शोषितों वंचितों एवं आीि आबादी को न्याय व अकार दिलाने हेतु जनजागरण के लिए पीडीए चर्चा कार्यक्रमों में उपस्थित युवाओं,महिलाओं,किसानों मज़दूरों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह ने कहा कि मिल्कीपुर उपचुनाव एवं दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ किया है।

लोकतंत्र लोकलाज से चलता है। परन्तु बीजेपी में लोकलाज नहीं बची। बीजेपी सरकार में सिंचाई के नलकूपों का बिजली का बिल माफ नहीं हुआ और घरेलू बिजली मीटरों में रीडिंग बढ़ाकर विभागीय कर्मचारियों द्वारा उपभोक्ताओं से गलत तरीके से धनराशि बढ़ाकर ली जा रही।डबल इंजन सरकारों में घर घर एक बेरोज़गार युवक बैठे हैं।

आज यूपी में सरकारी निवेश शून्य है,रोज़गार सृजन की व्यवस्था नहीं है।आयोजित पीडीए बैठक में उपस्थित लोगों से कहा कि सामंती एवं पाखंडी लोग सदैव पिछड़ों दलितों का शोषण करते रहें हैं।अपनी तरक्की एवं जनप्रतिनिधी बनने के लिए पीडीए का साथ लेते है व लाभ का अवसर मिलते ही धोखा देकर चले जातें हैं।ऐसे लोगों से सतर्क रहना है।प्रदेश उपाध्यक्ष सीएल वर्मा ने कहा कि इस देश में गंगा जमुनी तहज़ीब रही है।

परन्तु भाजपा ने समाज का भाईचारा एवं सौहार्द समाप्त करने का कुत्सित प्रयास किया है।कार्यक्रम जिलाध्यक्ष जय सिंह जयंत,पूर्व विधायक प्रत्याशी सोनू कनौजिया, विधानसभा अध्यक्ष सोनीष मौर्य,महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव सुनीता मित्रा,पूर्व जिलाध्यक्ष नागेन्द्र सिंह यादव,पूर्व जिला पंचायत सदस्य सरोज यादव,आशा बहू समिति की जिलाध्यक्ष देशपति,प्रधान वीरेन्द्र सिंह यादव, अलका दीक्षित ने भी संबोति कर पीडीए की मज़बूती पर विचार व्यक्त किया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में आशा बहुएं मौजूद रहीं।।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर लगातार बूथ स्तर पर पीडीए पंचायत का आयोजन किया जा रहा है।यह कार्यक्रम 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने और अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के संकल्प के साथ अनवरत जारी है।

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष जय सिंह जयंत,पूर्व विधायक प्रत्याशी सोनू कनौजिया, विधानसभा अध्यक्ष सोनीष मौर्य,महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव सुनीता मित्रा,पूर्व जिलाध्यक्ष नागेन्द्र सिंह यादव,पूर्व जिला पंचायत सदस्य सरोज यादव,आशा बहू समिति की जिलाध्यक्ष देशपति,प्रधान वीरेन्द्र सिंह यादव, अलका दीक्षित ने भी संबोति कर पीडीए की मज़बूती पर विचार व्यक्त किया।इस अवसर पर बड़ी संख्या में आशा बहुएं मौजूद रहीं।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!