मलिहाबाद लखनऊ। राजधानी लखनऊ के रविवार को रहीमाबाद थाना क्षेत्र में आज भी सरकारी विद्यालयों में बच्चो का नामांकन कराने हेतु जागरूकता अभियान चलाया गया।
ज्ञात हो कि अकादमिक रिसोर्स पर्सन हरिशंकर राठौर ने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारी पदम् शेखर मौर्य के दिशा निर्देशन में विकासखंड मलिहाबाद के गांव रुसेना, मवई कला व कटौली जमालनगर में बच्चों का विद्यालयों में नामांकन कराने हेतु नुक्कड़ नाटक सभा का आयोजन किया गया। एआरपी योगेश द्विवेदी ने बच्चो का नामांकन कराने व विद्यालयों में दी जा रही निशुल्क सुविधाओं से लोगो को जागरूक व प्रोत्साहित किया । आपको बता दें कि जन सूचना विभाग द्वारा अभिषेक शुक्ला व उनकी टीम के सहयोग से नुक्कड़ नाटक सभा का आयोजन किया जा रहा है।
अभिभावको ने की सराहना
शिक्षक मनोज कुमार राठौर , रमेश चंद्र, तोताराम ने स्कूल की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि नुक्कड़ नाटक सभा में ग्राम प्रधान मवई कला प्रीति मौर्य ने अपने बच्चों का नामांकन सरकारी विद्यालय में कराने का आश्वासन दिया साथ ही साथ लोगों को भी विद्यालय में नामांकन करने के लिए प्रेरित किया।
प्रधान प्रीति मौर्य, प्रतिनिधि राज किशोर, अभिभावकों में शिवराज, मौर्य, गजराज, अवधेश, राजेश मौर्य, नेता राम, रामकिशोर आदि सभी ने सरकार द्वारा दी जा रही निशुल्क सुविधाओं की तारीफ की।
परिषदीय विद्यालयों में ये मिल रही है सुविधाएं
बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित परिषदीय विद्यालयों में निशुल्क शिक्षा के साथ ही निशुल्क पाठ पुस्तके, ड्रेस जूता मोजा स्वेटर , मध्यान भोजन की व्यवस्था, विभिन्न प्रकार के डिजिटल माध्यम से पढ़ाई, स्वास्थ्य सुविधाओं से बच्चो की देखरेख , बाल केंद्रित शिक्षा राष्ट्रीय आय और योग्यता आधारित छात्रवृत्ति, इंस्पायर अवार्ड में बच्चों को दस हजार की प्रोजेक्ट निर्माण हेतु सहायता राशि, स्मार्ट क्लास, कंप्यूटर आधारित शिक्षा, नवोदय विद्यालय, अटल आवासीय विद्यालयों में चयन हेतु निशुल्क कोचिंग सुविधाएं प्रदान की जाती है।




