मलिहाबाद लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के दुबग्गा थाना क्षेत्र अंतर्गत जेहटा पुलिस चौकी के पास क्षेत्र में गुरुवार को स्थित पोखरा तालाब किनारे एक अज्ञात मृत गाय पड़ी होने से क्षेत्र में संक्रमण फैलने का खतरा उत्पन्न हो गया था। इस गंभीर समस्या की जानकारी स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही जेहटा पुलिस चौकी प्रभारी ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस टीम ने संबंधित विभाग के सहयोग से मृत गाय को सुरक्षित तरीके से दफन करवाया और पूरे क्षेत्र को साफ-सुथरा कराया
पुलिस की इस त्वरित और जिम्मेदार कार्रवाई की स्थानीय नागरिकों ने सराहना की। क्षेत्रवासियों का कहना है कि समय रहते उठाए गए इस कदम से एक बड़ी समस्या टल गई और इलाके में स्वच्छता व सुरक्षा बनी रही।
जेहटा पुलिस चौकी की सक्रियता, जिम्मेदारी और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता एक सराहनीय उदाहरण बनकर सामने आई है। इस सराहनीय कार्य के लिए स्थानीय लोगों ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया है।




