खुद को अविवाहित बताकर बहला-फुसलाकर किशोरी को बनाया था हवस का शिकार, वीडियो बनाकर करता था ब्लैकमेल
ए अहमद सौदागर लखनऊ। बहू बेटियों के साथ होने वाली घटनाएं थम नहीं रही हैं। बीते दिनों राजधानी लखनऊ के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई घटनाओं का मामला शांत भी नहीं पड़ा था कि अब सरोजनीनगर क्षेत्र में एक वहशी ने एक नाबालिग लड़की को अपनी हवस का शिकार बना डाला। पीड़ित परिवार की तहरीर पर दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
इंस्पेक्टर सरोजनीनगर के मुताबिक क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने थाने पर लिखित तहरीर देकर बताया कि उनकी 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री को सरोजनीनगर क्षेत्र स्थित अमौसी गांव निवासी 28 वर्षीय अभिषेक सिंह उर्फ गोलू पुत्र कौशल सिंह बहला-फुसलाकर भगा ले गया और उसकी इज्जत पर डाका डालने के बाद वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर जेवरात ले लिया। इस सूचना पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर रविवार को आरोपी अभिषेक सिंह उर्फ गोलू को मुखबिर की सूचना पर महाकल मंदिर उज्जैन के पास गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया आरोपी शातिर किस्म का अपराधी जो खुद को अविवाहित बताकर नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा कर उसके साथ डरा-धमकाकर दुष्कर्म किया। पुलिस पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद मामले की छानबीन कर रही है।



