November 7, 2026 10:32 pm

सरोजनीनगर: मामूली कहासुनी के बाद साथी को पीट-पीटकर मार डाला

दो नामजद हत्यारोपी गिरफ्तार

मकान बनाने वाले औजार को लेकर हुई मारपीट का मामला

ए अहमद सौदागर लखनऊ। मामूली कहासुनी में खूनी संघर्ष का सिलसिला लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसी एक वारदात सरोजनीनगर क्षेत्र स्थित अमौसी गांव के पास बुधवार को हुई। यहां मकान बनाने के औजार सहित अन्य सामान गायब होने की बात को लेकर राजगीर का काम करने वाले राजगीरों के बीच कहासुनी हो गई और देखते ही देखते खूनी रूप अख्तियार कर लिया। साथियों ने साथ में काम करने वाले तीस वर्षीय आशीष कुमार द्विवेदी को पीट-पीटकर मार डाला। डीसीपी दक्षिणी मोहम्मद मुश्ताक के मुताबिक इस मामले में दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
जानकारी के मुताबिक बाराबंकी जिले के राम सनेही घाट थाना क्षेत्र स्थित टेमा गांव निवासी तीस वर्षीय सरोजनीनगर के अमौसी गांव में रहकर राजमिस्त्री का काम करता था। बताया जा रहा है कि मकान बनाने का औजार सहित अन्य सामान गायब होने को लेकर फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र स्थित असनी गांव निवासी फूलचंद श्रीवास्तव व अमौसी गांव चौघड़ा टोला निवासी कल्लू उर्फ श्यामलाल रावत के बीच कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि फूलचंद और कल्लू ने मिलकर किसी भारी वस्तु से वारकर लहुलुहान कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस घायल को अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डीसीपी दक्षिणी मोहम्मद मुश्ताक ने बताया कि हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!