August 8, 2026 2:23 am

सांसद रामजी लाल सुमन पर किया गया हमला,लोकतंत्र पर हमला है

आगरा। (संवाददाता) राष्ट्रीय बौद्ध महासभा एवं पूर्व विधायक धर्म प्रकाश भारतीय बौद्ध, मुख्य महासचिव योगेश गौतम पूर्व राष्ट्रीय संघठन सचिव बी. एल. चंद्रा एड. बॉबी भारतीय शहर अध्यक्ष नरेन्द्र बौद्ध ने एक सयुंक्त बयान में कहा है कि आज राज्य सभा सांसद श्री रामजीलाल सुमन जी पर बुलंद शहर जाते समय अलीगढ़ टोल पर जो हमला किया गया है वह बहुत ही निंदनीय है। यह लोकतंत्र पर हमला है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री आदित्य नाथ योगी जी से कहा है कि समूचे उत्तर प्रदेश में जिस तरह से आये दिन अन्याय अत्याचार हो रहे हैं यह ठीक नहीं है। इसे तुरंत रोका जाना चाहिए।

आगे धर्म प्रकाश भारतीय बौद्ध ने कहा है कि यह हमला सुनियोजित तरीके से किया गया है। असामाजिक तत्वों द्वारा दलितों में दहशत पैदा की जा रही है और उन्हें शिकार बनाया जा रहा है।

यह हमला एक दलित सांसद श्री रामजीलाल सुमन पर नहीं है। वल्कि यह हमला समूचे दलित समाज के उपर है।

अंत में धर्म प्रकाश भारतीय बौद्ध ने उत्तर प्रदेश सरकार से मांग की है कि ऐसे दंगाइयों पर तुरंत कार्यवाही की जानी चाहिए।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!