नई दिल्ली। राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हिंदू देव प्रकाश शुक्ला जी ने संगठन के विस्तार एवं सशक्तिकरण के क्रम में सिंदूर किन्नर बाबा जी को किन्नर प्रकोष्ठ, उत्तर प्रदेश प्रदेश प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
यह नियुक्ति संगठन के सामाजिक, धार्मिक एवं राष्ट्रवादी उद्देश्यों को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
संगठन को पूर्ण विश्वास है कि सिंदूर किन्नर बाबा जी अपने अध्यात्म, समाज सेवा, और नेतृत्व कौशल से उत्तर प्रदेश प्रदेश में किन्नर प्रकोष्ठ को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान करेंगे।
राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा का ध्येय वाक्य है —
“भारत को वैदिक सनातन राष्ट्र बनाना।”
संगठन का संकल्प है — गौ, गंगा, गीता, गायत्री, मठ एवं मंदिर की रक्षा करना तथा सनातन संस्कृति के प्रसार, महिला सशक्तिकरण और युवा जागरण के माध्यम से भारत को विश्वगुरु के रूप में पुनः प्रतिष्ठित करना।
इस अवसर पर संगठन के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं प्रकोष्ठ प्रमुखों ने सिंदूर किन्नर बाबा जी को बधाई दी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से:
राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ – रोशनी शुक्ला जी,
राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ प्रकोष्ठ – ममता भारद्वाज जी,
राष्ट्रीय अध्यक्ष किन्नर प्रकोष्ठ – श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर जूना अखाड़ा काजल किन्नर उर्फ कनकेश्वरी गिरी जी,
तथा समस्त राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं प्रदेश पदाधिकारीगण शामिल रहे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष हिंदू देव प्रकाश शुक्ला जी ने इस अवसर पर कहा —
> “सिंदूर किन्नर बाबा जी की नियुक्ति से उत्तर प्रदेश में संगठन को नई शक्ति, संगठनात्मक स्थिरता और धर्मनिष्ठ ऊर्जा प्राप्त होगी। समाज में समरसता एवं सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार में उनका योगदान प्रेरणादायक रहेगा।”
सिंदूर किन्नर बाबा जी ने जिम्मेदारी ग्रहण करते हुए कहा कि “मैं राष्ट्रीय अध्यक्ष हिंदू देव प्रकाश शुक्ला जी एवं पूरी राष्ट्रीय कार्यकारिणी का आभार व्यक्त करती हूँ। संगठन के सिद्धांतों और आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाना मेरा संकल्प है। मैं तन-मन-धन से भारत को वैदिक सनातन राष्ट्र बनाने के कार्य में समर्पित रहूँगी।”
इस नियुक्ति से उत्तर प्रदेश में किन्नर प्रकोष्ठ की संगठनात्मक गतिविधियों में नए जोश, उत्साह और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हुआ है।




