November 13, 2026 10:52 pm

सियार के काटने से जख्मी युवक की इलाज के दौरान मौत

संवाददाता सऊद

रहीमाबाद लखनऊ। सियार के काटने से जख्मी युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

रहीमाबाद थाना क्षेत्र के रूसेना खेड़ा पर भुनेश पुत्र रजनीश पांच नवंबर को अपने खेतों की ओर गया था जहां उसे जंगली सियार ने काट लिया था किसी तरह से वह सियार के चंगुल से छूटकर अपने घर पहुंचा और आप बीती बताई परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

जहां प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई थी कुछ दिन बाद तबियत बिगड़ने पर परिजन उसे लखनऊ ले गए जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!