August 8, 2026 2:10 am

सीएम हेल्पलाइन कर्मचारियों ने वेतन बढाने को लेकर किया जोरदार प्रदर्शन

कर्मचारियों का आरोप 7 से 8 हजार तक सैलरी मिलती है, जो आज के महगाई से हिसाब से कम है

लखनऊ। (संवाददाता) सीएम हेल्पलाइन कर्मचारियों ने वेतन बढाने को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। जहां 200 से ज्यादा कर्मचारी ‘1076 हाय-हाय’ के नारे लगाते हुए मुख्यमंत्री दफ्तर की ओर बढने लगे। कर्मचारी गोमतीनगर स्थित ऑफिस साइबर टावर से निकलकर सुबह करीब 9:30 बजे लोहिया पथ से शुरू हुआ यह मार्च जिसे रोकने के लिए पुलिस ने चार बार कोशिश की लेकिन कर्मचारी नहीं रुके। लोहिया पार्क तक पुलिस उन्हें रोकने में नाकाम रही, लोहिया पथ पर नारेबाजी करते हुए करीब 4.5 किलोमीटर पैदल चलने के बाद उन्हें पुलिस समतामूलक चौक के पास रोक लिया।

प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का आरोप है कि हेल्पलाइन में उनका शोषण किया जा रहा है 15 हजार रुपए की सैलरी का वादा करके 7000-8000 रुपए दिए जा रहे हैं। दो महीने की सैलरी भी रोककर दी जा रही है। कंपनी के ऑफिस में काम के लिए जाते वक्त बाहर ही सबके फोन जब्त कर लिए जाते हैं। घर में कोई भी इमरजेंसी आ जाए, हम लोग जब काम करके लौटेंगे तभी जान पाएंगे।

सीएम हेल्पलाइन के 1076 में यूपी के सभी 75 जिलों से लोग बिजली, पानी, सरकारी अस्पताल, स्कूल, फसल बीमा, पेंशन, राशन कार्ड, मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास और सीएम आवास संबंधी शिकायतें दर्ज कराते हैं।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!