August 8, 2026 2:15 am

सैरपुर: फांसी के फंदे से लटका मिला युवक का तीन दिन पुराना शव 

बदबू आने के बाद परिजनों को हुई जानकारी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी 

न्यू कॉलोनी तरहिया में हुई घटना का मामला 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। सैरपुर थाना क्षेत्र के न्यू कॉलोनी तरहिया में एक युवक ने खुदकुशी कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस घरवालों की मौजूदगी में कमरे का दरवाजा तोड़कर भीतर दाखिल हुई तो तेज दुर्गंध आते ही पुलिस के कदम पीछे हट गए। पुलिस ने हिम्मत जुटाते हुए शव को निचे उतरवाया और मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। युवक ने तीन पहले इस कदम को बढ़ाया, जिसके चलते शव बुरी तरह से सड़ चुका था। युवक ने यह कदम क्यों उठाया इसके बारे में पुलिस गहनता से जांच पड़ताल कर रही है।

सैरपुर थाना क्षेत्र स्थित न्यू कॉलोनी तरहिया निवासी निशा परिवार के साथ रहती हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 25 अप्रैल 2026 को अपने 26 वर्षीय बेटे राजू व बेटी के साथ रिश्तेदार के यहां गई थी। बताया जा रहा है कि किसी बात से नाराज राजू 26 अप्रैल को रिश्तेदार के यहां से अकेले घर लौट आया था। दूसरे दिन शाम को निशा ने फोन पर बेटे से बातचीत की इसके बाद 30 अप्रैल को भी आखिरी बार मां-बेटे के बीच बातचीत हुई थी। तीन मई को निशा बेटी के साथ वापस घर लौटी तो देखा कि कमरे का दरवाजा भीतर से बंद था। यह माजरा देख निशा इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस घरवालों की मौजूदगी में कमरे का दरवाजा तोड़कर कमरे में दाखिल हुई तो देखा कि राजू का शव पंखे के कुंडे में दुपट्टे के सहारे लटक रहा था और शव से काफी दुर्गंध आ रही थी। इससे यही लग रहा है कि राजू तीन दिन पहले खुदकुशी कर ली थी। पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ गहनता से छानबीन की लेकिन जान देने की वजह साफ नहीं हो सकी। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!