लखनऊ। (संवाददाता) ठाकुरगंज क्षेत्र में एक स्टेशनरी दुकानदार ने खुदकुशी कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सोमवार शाम उसका शव दुकान में लगे पंखे के कुंडे में दुपट्टा के सहारे झूलता मिलने से सनसनी फ़ैल गई। पुलिस मामले की छानबीन की, लेकिन जान देने की वजह साफ नहीं हो सकी।
ठाकुरगंज क्षेत्र के हरदोई रोड स्थित सरफराज गंज निवासी सैयद गुलाम इमाम रिज़वी परिवार के साथ रहते हैं।
बताया जा रहा है कि श्री रिज़वी के 48 वर्षीय बेटे समर इमाम रिज़वी एरा रोड स्थित अपनी स्टेशनरी की दुकान में पंखे के कुंडे में दुपट्टा के सहारे फांसी लगा ली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस मामले की गहनता से पड़ताल की, लेकिन जान देने की वजह साफ नहीं हो सकी।




