November 7, 2026 10:56 pm

​स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देकर ज्ञानदीप इंटर कॉलेज में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

मलिहाबाद, लखनऊ। (संवाददाता) कसमंडी कलां स्थित ज्ञानदीप पब्लिक इंटर कॉलेज में शनिवार को 80वें स्वतंत्रता दिवस का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर तिरंगे के रंगों से सराबोर नजर आया। छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने अभिभावकों सहित सभी अतिथियों का मन मोह लिया कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रबंधक पंकज कुमार यादव द्वारा ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के साथ हुई। इसके बाद बच्चों ने देशभक्ति गीत, देशभक्ति नृत्य और लघु नाटक प्रस्तुत किए। बच्चों की प्रस्तुतियों में देशभक्ति की भावना साफ झलक रही थी।

इस अवसर पर प्रबंधक पंकज कुमार यादव ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी मेहनत और लगन से पढ़ाई करें। पढ़ाए गए सभी विषयों पर विशेष ध्यान दें ताकि आप अपने माता-पिता के साथ-साथ विद्यालय का नाम रोशन करें। उन्होंने स्वच्छता पर विशेष जोर देते हुए कहा कि स्वच्छता ही देश की तरक्की की पहली सीढ़ी है।विद्यालय के प्रधानाचार्य संजेश कुमार ने कहा कि हमारे विद्यालय के सभी अध्यापक अत्यंत योग्य हैं और आप सभी उनसे अच्छी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। उन्होंने बच्चों से मेहनत कर देश में नाम रोशन करने की अपील की। साथ ही पर्यावरण संरक्षण पर बल देते हुए कहा कि स्वस्थ वातावरण में ही अच्छे विचार उत्पन्न होते हैं, इसलिए सभी को पेड़-पौधे लगाने चाहिए।कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों और अतिथियों को मिष्ठान वितरित कर मुंह मीठा कराया गया।इस अवसर पर अध्यापक विनोद द्विवेदी, राम लखन यादव, धर्मदेव त्रिपाठी, तथा अध्यापिकाएं नसरीन, सीमा पुष्कर, नाजिया, अनीता, श्वेता मिश्रा, चांदनी यादव, असरा, काजोल, आकांक्षा, सविता, रक्षा, रुचि सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!