August 3, 2026 10:05 pm

“स्वाभिमान बचाना है तो पारख महासंघ को बढ़ाना होगा” – मलिहाबाद अधिवेशन में बोले पूर्व केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर

मलिहाबाद लखनऊ। राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद की विधानसभा क्षेत्र के माल विकास खण्ड के अटारी गांव स्थित घटघटा बाबा के स्थान पर पारख महासंघ का विधानसभा स्तरीय अधिवेशन आयोजित किया गया। पारख महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर की अध्यक्षता में हुए इस अधिवेशन में पारख महासंघ के विधानसभा व ब्लॉक स्तरीय पदाधिकारियों की घोषणा की गई। जिसमे मवाई फत्तेपुर गांव निवासी जितेंद्र गौतम में विधानसभा अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गयी। मलिहाबाद ब्लॉक अध्यक्ष की जिमेदारी नवीनगर निवासी आकाश मौर्या तथा मॉल ब्लॉक के रनीपारा निवासी धर्मराज को अध्यक्ष बनाया गया। अधिवेशन में आये कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह देखने को मिला।

अधिवेशन को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष कौशल किशोर ने कहा कि स्वाभिमान को बचाना है तो पूरे देश में पारख महासंघ को बढ़ाना होगा। उन्होंने याद दिलाया कि पारख महासंघ की स्थापना वर्ष 2007 में हुई थी। यह संगठन गरीबों और मजलूमों को न्याय दिलाने के उद्देश्य से बनाया गया था। उन्होंने कहा कि आज के हालातो को देखते पारख महासंघ को मजूत करना होगा। क्योंकि अधिकारियों की मनमानी चरम पर है और उस लगाम लगाने का काम पारख महासंघ करेगा। उन्होंने कहा कि हम भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता है। पत्नी जय देवी भाजपा की विधायक है। फिर भी जनता के जायज कामों के लिए बड़ी जद्दोजहद करनी पड़ती है। इस लिए पहले से कही ज्यादा अधिक लोगो को संगठन से जोड़कर एक विशाल जनसमूह तैयार करना है।

कौशल किशोर ने कहा कि पारख महासंघ की ताकत तब भी बड़ी थी और आज भी है। लेकिन हमें एक बार संगठित होकर यह जरूर दिखाना है कि पारख महासंघ के आज भी उसी तरह से एक चट्टान की तरह कौशल किशोर के साथ खड़े है जैसे 2002 में खड़े होकर विधानसभा भेजने का काम किये थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि संगठित रहोगे तो आपकी हर जायज मांग को पूरी करने पर अधिकारी विवश होंगे।

अधिवेशन में पदाधिकारियों की घोषणा के साथ ही कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने और क्षेत्र के लोगों के हितों के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। आयोजित अधिवेशन में विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक बूथ से दो लोग उपस्थित रहे। इसका आयोजन विकास किशोर उर्फ आशू ने किया। जिसमें मलिहाबाद विधायक जय देवी कौशल,माल ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रामकुमार रही। मलिहाबाद ब्लॉक प्रमुख निर्मल वर्मा,प्रतिनिधि मीनू वर्मा सहित पारख महासंघ से जुड़े कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

62
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!