April 24, 2026 5:44 pm

हजरतगंज: टप्पेबाजी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का राजफाश 

सरगना सहित चार धरे गए, नकदी के अलावा घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। साइकिल में टक्कर मारने के बाद इंदिरा नगर निवासी बलराम साधवाणी को मदद का झांसा देकर पचास हजार रुपए की टप्पेबाजी करने वाले गिरोह का इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह की टीम ने राजफाश किया। गिरोह के चार सदस्यों दबोच लिए गए और उनके पास से चोरी किए गए 3673 रुपए की नकदी, दो एलआइसी की रसीदें व घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद हुई है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में आरोपितों ने अबतक कई लोगों के साथ टप्पेबाजी जैसी संगीन घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार किया है। पुलिस ने यह भी बताया कि इनका अंतरराज्यीय गिरोह है जो जो लोगों की मदद करने के बहाने उनकी गाढ़ी कमाई लूट कर भाग निकलते हैं। इंस्पेक्टर हजरतगंज के मुताबिक इस गिरोह में कितने लोग और शामिल हैं इसके बारे में जानकारी एकत्र की जा रही है।

इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह की टीम को मंगलवार को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि बीते बीस मार्च 2026 को हजरतगंज इलाके में इंदिरा नगर निवासी बलराम साधवाणी के साथ हुई घटना में शामिल कुछ बदमाश फिर किसी वारदात को अंजाम देने के लिए क्षेत्र में मंडरा रहे हैं।

इस सूचना पर चौकी प्रभारी तुलसी अंकित बालियान उपनिरीक्षक अभिनेन्दर सिंह, उपनिरीक्षक मधुकर सिंह, उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार, उपनिरीक्षक हेमंत कुमार वर्मा, हेड कांस्टेबल आशीष मिश्रा, हेड कांस्टेबल दुर्गेश सिंह, कांस्टेबल सुनील कुमार यादव व कांस्टेबल इंद्रजीत के साथ मौके पर पहुंचे और घेरेबंदी कर मौके से चार बदमाशों को धरदबोचा।

इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह के मुताबिक पकड़े गए सभी आरोपितों ने पूछताछ में अपना नाम बिसारत, वसीम उर्फ शाहिल, अरूण कुमार उर्फ ठाकुर व सचिन चौहान बताया। इंस्पेक्टर के मुताबिक सभी आरोपित मुरादाबाद जिले के कटघर थाना क्षेत्र स्थित कटघर उडपुरा गांव के रहने वाले हैं और इनका एक अंतरराज्यीय गिरोह है जो घूम-घूमकर सुनसान घटना को अंजाम देते हैं। पुलिस चौकी प्रभारी अंकित बालियान का कहना है कि पकड़े गए आरोपितों ने पूछताछ में बताया कि इन्हीं लोगों ने इंदिरा नगर निवासी बलराम साधवाणी के साथ टक्कर मारा फिर मदद करने के बहाने पचास हजार रुपए की नकदी लेकर फुर्र हो गए थे। उन्होंने बताया कि पूछताछ में यह भी बताया कि इनका एक संगठित गिरोह है जो भीड़भाड़ का फायदा उठाते हुए वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार किया है।

56
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!