चोरी का खुलासा कर इंस्पेक्टर हजरतगंज की टीम ने तीन चोरों को किया गिरफ्तार
एक सिक्का, तीन पंखे व 5150 रूपए की नकदी बरामद
ए अहमद सौदागर लखनऊ। इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह की टीम ने पेशेवर किस्म के तीन लोगों को गिरफ्तार कर क्षेत्र में सक्रिय चोरों के गिरोह का राजफाश किया। पुलिस का कहना है कि इसी गिरोह ने हजरतगंज थाना क्षेत्र के शाहनजफ रोड पर रहने वाले कृष्ण कुमार के घर में धावा बोलकर चोरी किया था। पुलिस को इनकी निशानदेही पर एक सफेद धातु का सिक्का, तीन पंखे व 5150 रूपए की नकदी बरामद हुई है।
इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह की टीम ने शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर सीतापुर जिले के पिसावा थाना क्षेत्र स्थित देवकली खुर्द गांव निवासी जयराम मौर्या उर्फ वाइटनर पुत्र रामहित मौर्या, हुसैनगंज थाना क्षेत्र के रामलीला मैदान पुराना किला निवासी सुनील यादव पुत्र वीरू यादव व पुराना किला हुसैनगंज निवासी शारिफ पुत्र अब्दुल सकूर उर्फ राजा को गिरफ्तार किया है।
इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह के मुताबिक पकड़े गए आरोपितों ने पूछताछ में बताया कि इनका एक संगठित गिरोह है जो नशे के लिए बंद घरों की रैकी कर शाम ढलते ही धावा बोलकर चोरी करने की बात स्वीकार किया है।




