सैलून की आड़ में आरोपी करता था ठगी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी
ए अहमद सौदागर लखनऊ। एक महिला के नाम पर फर्जी चेक बनाकर ढाई लाख रुपए की ठगी करने वाले गिरोह का राजफाश कर इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह की टीम ने सोमवार को मुखबिर की सूचना पर एक जालसाज को गिरफ्तार कर लिया।
इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह के मुताबिक खदरा में रहने वाली निदा खान ने 27 जनवरी 2025 को लिखित तहरीर देकर बताया कि 14 नवंबर 2025 को उनके बैंक खाते में फर्जी चेक बनाकर खाते से ढाई लाख रुपए की नकदी उड़ा दी है। उन्होंने बताया कि इस सूचना पर मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की गई तो पता चला कि चांद नाम के शख्स ने इस घटना को अंजाम दिया है।
इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह ने बताया कि इस मामले में बैंक में जाकर महिला ने बताया तो बैंककर्मियों ने कहा कि पैसे किसी चांद बाबू सुप्रीमो ट्रेडर्स खाते में चेक लगाया गया था इसी के तहत रुपए ट्रांसफर करने की बात बैंक कर्मियों ने बताया।
इस घटना का राजफाश कर इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह की टीम ने सोमवार को प्रयागराज जिले के पूरा मुफ्ती थाना क्षेत्र स्थित मनौरी गांव निवासी चांद बाबू पुत्र रईस को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह के मुताबिक पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह सैलून की दुकान चलाता है। उसकी दुकान पर एक अविनाश नाम का शख्स आता-जाता था, जिसके कहने पर चिप्स के व्यापार के लिए उसके कहने पर खाता खुलवाया, जिसमें जालसाजी की रकम आई थी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।





