August 8, 2026 2:13 am

हजरतगंज: फर्जी दस्तावेज के जरिए बैंक ऋण लेने वाला जालसाज गिरफ्तार 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। फर्जी तरीके से दस्तावेज तैयार कर बैंक के माध्यम ऋण स्वीकृत कराकर रकम निकालने वाले एक जालसाज को इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह की टीम ने सोमवार को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया।

इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह के मुताबिक बीते आठ अगस्त 2022 को आईआईएम रोड पर स्थित सहजपुरम निवासी अंकुर सिंह लिखित तहरीर देकर बताया कि उनके बैंक खाते से उनके बिना जानकारी के धोखाधड़ी कर फर्जी दस्तावेज तैयार कर बैंक के जरिए लोन करा कर रुपए निकाल लिया। इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर सोमवार को मुखबिर की सूचना पर गिरोह में शामिल देवरिया जिले के लार थाना क्षेत्र स्थित डेरी रेलवे कालोनी निवासी आशुतोष तिवारी को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी इस गिरोह में शामिल एक जालसाज को गिरफ्तार किया जा चुका है। इंस्पेक्टर हजरतगंज के मुताबिक इस गिरोह में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!