August 12, 2026 8:13 am

हज यात्रियों के लिए राहत: अग्रिम राशि जमा करने की अंतिम तिथि बढ़कर 17 अगस्त हुई

न्यूज ऑफ इंडिया (एजेंसी) लखनऊ। हज कमेटी आफ इण्डिया मुम्बई द्वारा सकुर्लर-6 के माध्यम से अवगत कराया गया है कि हज-2027 के प्रत्येक प्रोवीज़नली चयनित हज यात्री को अग्रिम धनराशि रु 1,52,300/-जमा करने की तिथि 10 अगस्त, 2026 से बढ़ाकर 17 अगस्त, 2026 कर दी गयी है। प्रत्येक प्रोवीज़नली चयनित हज यात्रियों को अग्रिम धनराशि हज कमेटी आफ इण्डिया मुम्बई के खाते में निर्धारित समयन्तर्गत जमा करना होगा, जिससे सम्बन्धित निम्न निर्देष दिये गये हैंः-

1. चयनित हज यात्री निर्धारित धनराशि ऑनलाइन वेबसाइट https://.hajcommittee.gov.in पर व हज सुविधा एप पर क्र्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग के माध्यम से भी जमा कर सकते हैं।

2. धनराशि स्टेट बैंक आफ इण्डिया व यूनियन बैंक आफ इण्डिया में भी पे-इन-स्लिप द्वारा हज कमेटी आफ इण्डिया के खाते में जमा की जा सकती है। पे-इन-स्लिप वेबसाइट https://www.hajcommittee.gov.in पर जनरेट करने का विकल्प भी दिया गया है। वेबसाइट www.hajcommittee.up.gov.in उपलब्ध ज़िलेवार सूची में प्रत्येक कवर नम्बर के सामने बैंक रेफरेंस नम्बर अंकित है।

3. धनराशि जमा करने के उपरान्त हज यात्रियों को प्रपत्र जमा करने के सम्बन्ध में अलग से निर्देश दिये जाएंगे। समय से धनराशि जमा न कराने पर प्रोवीज़नली चयनित हज यात्री की सीट निरस्त कर दी जाएगी।

उक्त सकुर्लर में यह भी अवगत कराया गया है कि शॉर्ट हज में आवेदन करने वाले सभी हज यात्रियों को शॉर्ट हज में सम्मिलित कर लिया गया है। ऐसे सभी हज यात्रियों को भी निर्धारित समयन्तर्गत अग्रिम धनराशि जमा करना आवश्यक है।

64
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!