लखनऊ। (संवाददाता) गोमती नगर के विभव खंड स्थित हनुमान टेकरी मंदिर में हनुमान जयंती के अवसर पर मंदिर को फूल और गुब्बारों से सजाकर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।
सुबह से ही मंदिर पर बड़ी रौनक देखने को मिल रही थी, दोपहर में महिला भक्तों द्वारा सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ सामूहिक रूप से संगीत में माहौल में किया गया।
इस आयोजन को लेकर मीडिया से बात करते हुए मंदिर के पुजारी राम धीरज मिश्रा शास्त्री ने कहा कि हनुमान जयंती के अवसर पर भक्तों द्वारा भंडारा और विशेष सजावट की गई । और बड़ी संख्या में लोग यहां आकर हनुमान जी का आशीर्वाद ले रहे हैं सभी का कल्याण हो और सभी स्वस्थ रहें इसी भावना के साथ हनुमान जी की कृपा सभी पर बनी रहे।
इस अवसर पर हनुमान मंदिर में पूजारी पंडित राम धीरज शास्त्री, विशंभर बाबा, पूनम यादव, नरेंद्र यादव, अतुल सिंह, एकांत सिंह ,गायत्री गुप्ता ,अशोक सिंह, एसपी मिश्रा, सुनीता मौर्य , रवि नेगी, सेवक रामखेलावन, राकेश कुमार पांडे मुख्य रूप से उपस्थित रहे और इस आयोजन को भव्य बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।




