लखनऊ। (संवाददाता) माल थाना क्षेत्र अंतर्गत गोधनपुर गांव में दर्जनों पेड़ों पर चला आरा,जिम्मेदार बने लापरवाह।
राजधानी लखनऊ के सबसे चर्चित मलिहाबाद फलपट्टी क्षेत्र में हरे भरे पेडों की अवैध कटाई ने पर्यावरण को काफी नुकसान पहुंचाया है। लगातार अवैध कटाई ने जहां मानवीय जीवन को प्रभावित किया है, वहीं असंतुलित मौसम चक्र को भी जन्म दिया। पेड़ो की अंधाधुंध कटाई जो पर्यावरण की दृष्टि से अत्यंत चिंताजनक है। कानून और नियमों के बावजूद पेड़ो की कटाई धुआंधार जारी है। जिम्मेदारों की मिलीभगत से हरे पेड़ों को काटा जाता है। लकड़ी ठेकेदार जिम्मेदारों से संपर्क कर कटान को बेधड़क अंजाम देते हैं। ठेकेदार बेरोक टोक के हरियाली पर आरा चला पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहे हैं।
माल क्षेत्र में जिम्मेदारों की नजरों में पेड़ की कीमत कुछ नही है। जिम्मेदारों की मिलीभगत से लकड़कट्टों द्वारा हरे भरे पेड़ों का कत्ल किया जा रहा है। अगर यही हाल रहा तो आने वाले दिनों में क्षेत्र रेगिस्तान हो जाएगा।
सूत्रों की मानें तो ताजा मामला ग्राम पंचायत राजगढ़ के गोधनपुर में लगभग छः दर्जन से अधिक प्रतिबंधित पेड़ों पर चला आरा।प्रतिबंधित पेड़ों की कटान की खबर चलाने के बाद देख लेने की मिलने लगती हैं धमकियां।




