लखनऊ। (संवाददाता) अखिल भारतीय पत्रकार एसोसिएशन के पूर्व प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव अरविन्द चित्तौडिया के त्यागपत्र से रिक्त हुए प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव हेतु हाई विजन मीडिया रिसर्च ऐन्ड इंवेस्टीगेशन आर्गनाइजेशन के डायरेक्टर,लाइव इंडिया न्यूज़ के स्टेट पार्टनर तथा रफ्तार न्यूज चैनल व इंडिया 24×7 आपतक से जुड़े ग्रेटर नोयडा पश्चिमी निवासी श्री हर्ष राज पाण्डेय पुत्र श्री दामोदर पाण्डेय को अखिल भारतीय पत्रकार एसोसिएशन की केन्द्रीय संचालन समिति की संस्तुति तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र मिश्र की उपस्थिति में प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव के पद पर मनोनयन की घोषणा की गयी।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार मिश्र, उपाध्यक्ष डॉ विनोद अग्रवाल एवं गौरव पाण्डेय एडवोकेट, कोषाध्यक्ष सोनिका मिश्रा, केन्द्रीय सदस्य सत्य पाल सिंह तथा लालता प्रसाद यादव सहित एल एन गौतम,जितेश श्रीवास्तव, जितेन्द्र शर्मा तथा अजय शर्मा की उपस्थिति रही।




