August 8, 2026 2:14 am

हसनगंज: गोमती नदी में कूदा युवक, मौत 

स्थानीय गोताखोरों व एसडीआरएफ की मदद से शव बरामद 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। हसनगंज थाना क्षेत्र स्थित गोमती नदी में एक युवक ने बुधवार को छलांग लगाकर जान दे दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव बरामद कर लिया। पुलिस मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, लेकिन यह पता नहीं चल पाया कि युवक ने यह कदम क्यों उठाया।

अमीनाबाद क्षेत्र स्थित मौलवीगंज अस्तबल चारबाग निवासी मिश्री लाल डैनी परिवार के साथ रहते हैं। बताया जा रहा है कि बुधवार को उनका 32 वर्षीय बेटा रितेश सोनकर हसनगंज क्षेत्र के हनुमंत धाम के आगे छज्जे वाली बिल्डिंग के पास कपड़े उतार गोमती नदी में छलांग लगा ली। यह माजरा देख उधर से गुजर रहे राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही वजीरगंज और हसनगंज पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि नदी किनारे उसका कपड़ा मिला, जिसके आधार पर युवक की पहचान रितेश सोनकर के रूप में हुई। दोनों थानों की पुलिस ने एसडीआरएफ व स्थानीय गोताखोरों की मदद से देर शाम शव को बरामद कर लिया। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन की, लेकिन जान देने की वजह साफ नहीं हो सकी है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!