August 8, 2026 2:12 am

हसनगंज: भरोसा जीत कर महिला की आबरू पर डाला डाका, आरोपित गिरफ्तार

शादी का झांसा देकर दिया घटना को अंजाम 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। हसनगंज इलाके में शादी का झांसा देकर महिला की आबरू पर डाका डालने वाले वहशी को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजने के बाद मामले की छानबीन कर रही है।

हसनगंज क्षेत्र में रहने वाली एक महिला लखीमपुर खीरी जिले के प्रकाश नगर अर्जुन पुरवा निवासी 23 वर्षीय शिवम अवस्थी को अपना हमदर्द समझती थी कि इसी का फायदा उठाते हुए आरोपित शिवम अवस्थी ने बेबस लड़की को अपने जाल में फंसाकर उससे शादी करने का झांसा देकर उसकी आबरू लूट ली। पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़िता ने बताया कि शादी करने का प्रस्ताव रखा तो गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी तक दे डाली। उसकी बेरूखी देख पीड़िता ने पुलिस का सहारा लिया। पुलिस पीड़ित महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज आरोपी शिवम अवस्थी को सोमवार को मुखबिर की सूचना पर धरदबोचा। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!