August 8, 2026 2:14 am

हापुड़: पुलिस मुठभेड़ में पचास हजार का इनामी बदमाश श्याम ढेर 

पुलिस की जवाबी फायरिंग में लुटेरा मारा गया, एक सिपाही घायल

हापुड़ नगर व देहात पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, व्यापारी के घर हुई डकैती के मामले में चल रहा था फरार 

ट्यूबवेल की आड़ से पुलिस पर झोंक रहा था फायरिंग 

अवैध पिस्टल व मोटरसाइकिल बरामद

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। हापुड़ जिले के दो थानों की संयुक्त टीम ने बुधवार रात मुठभेड़ में 50 हजार रूपए के इनामी बदमाश को मार गिराया। मारा गया बदमाश व्यापारी के घर हुई डकैती के मामले में चल रहा था फरार और जनपद मुरादाबाद में डकैती-गैंगस्टर के मुकदमे भी उस पर दर्ज थे। हापुड़ पुलिस के मुताबिक 18/19 जून की रात थाना हापुड़ नगर पुलिस बुलंदशहर रोड पर चेकिंग कर रही थी। तभी एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार पुलिस को देखकर भागने लगा।

पुलिस ने पीछा किया और मैसेज फ्लैश किया।सूचना मिलते ही थाना हापुड़ देहात पुलिस ने ग्राम गोदी की तरफ से बदमाश को घेर लिया। खुद को दोनों तरफ से घिरा देख बदमाश ने ट्यूबवेल की आड़ ले ली और पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग शुरू कर दी।पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की। गोली लगने से बदमाश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी नगर ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मुठभेड़ में हेड कांस्टेबल मनोज कुमार भी घायल हुए हैं, उनका इलाज चल रहा है।

पुलिस नें मृतक की पहचान श्याम पुत्र वीरेंद्र, निवासी सूरजपुर थाना पटवाई, रामपुर के रूप में की है। बदमाश ने एक जून 2026 को इसने हापुड़ देहात के मौहल्ला गिरधारीनगर में एक व्यापारी के परिवार और चौकीदार को बंधक बनाकर लूटपाट की थी। इस मामले में थाना हापुड़ देहात पर मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी पर पचास हजार रुपए का इनाम घोषित था। मुरादाबाद में भी इसके खिलाफ डकैती और गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे दर्ज थे।

मौके से पुलिस ने एक अवैध पिस्टल, जिंदा कारतूस, खोखा और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है।

 

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!