April 19, 2026 8:06 pm

हिंदुस्तान पेट्रोलियम की 51वीं स्थापना दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन

मलिहाबाद लखनऊ। राजधानी लखनऊ के थाना रहीमाबाद क्षेत्र में आज लखनऊ हरदोई राजमार्ग के किनारे दरोगा की चक्की के निकट रहीमाबाद स्थित एचपी गैस एजेंसी पर मंगलवार दोपहर को हिंदुस्तान पेट्रोलियम की 51वीं स्थापना दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

एजेंसी संचालक सुलेमान ने शिविर का उद्घाटन किया। मेडवेदिक हेल्थ केयर के मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. पुष्पेंद्र सिंह, पंकज यादव और कैंप कॉर्डिनेटर प्राची की देखरेख में शिविर संपन्न हुआ। हिंदुस्तान पेट्रोलियम के कर्मियों और अधिकारियों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान में हिस्सा लिया।

रक्तदान करने वालों में धर्मेंद्र, विश्वजीत, विजय, हरीश तिवारी, मुजम्मिल उस्मान, सील, आशीष यादव, पुष्पाल, पुष्पेंद्र सैनी, संदीप, शिव शंकर और लक्ष्मी नारायण शामिल रहे। डॉ. पुष्पेंद्र ने कहा कि रक्तदान महादान है और इसकी तुलना किसी अन्य दान से नहीं की जा सकती। उन्होंने बताया कि रक्तदान से स्वास्थ्य पर कोई बुरा प्रभाव नहीं पड़ता है। इसके विपरीत, रक्तदान से किसी की जान बचाई जा सकती है।

55
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!