August 8, 2026 4:55 am

हिंसक जानवर के मिले पगचिन्ह वन विभाग ने शुरू किया सर्च अभियान, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

संवाददाता सऊद मलिहाबाद,लखनऊ। रहीमाबाद थाना क्षेत्र के खड़ाहुआ गांव में हिंसक जानवर के पग चिन्ह ने देखे गए जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया

ज्ञात हो कि रहीमाबाद थाना क्षेत्र के खड़वा ग्राम में एक हिंसक जंगली जानवर के पग चिन्ह मिले हैं क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त है शुक्रवार को बेहता नाले के किनारे राजाराम के खेत में जंगली जानवर के पग मार्क मिले

रहीमाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम खड़ौहां में बेहता नाले के किनारे राजाराम के खेत में हिंसक जंगली जानवर के पगमार्क ग्रामीणों ने देख वन विभाग की टीम को सुचना दी। इस दौरान मलिहाबाद वन रेंजर आलोक कुमार तिवारी ने बताया कि मिले पगचिन्हों की जांच की जा रही है साथ ही ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी।

मिले पगमार्क से किसान और आसपास के ग्रामीण दहशत में आ गए हैं. हिंसक जंगली जानवर के पगमार्क मिलने से लोग चर्चा करने के साथ ही भयभीत हैं। आसपास के क्षेत्र के लोगों में भय व्याप्त है। लोग खेतों बागों की ओर जाने से कतरा रहे है। मिले पगमार्क को संज्ञान लेकर वन विभाग की टीम सर्च अभियान चलाने में जुट गई है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!