सुल्तानपुर जिले के कूरेभार थाना क्षेत्र की घटना का मामला
लखनऊ। सुल्तानपुर जिले के कूरेभार थाना क्षेत्र स्थित गलिबहा गांव निवासी सूचीबद्ध अपराधी दुर्गेश सिंह उर्फ मोनू ने शनिवार सुबह घर के भीतर खुद को गोली मार ली। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताया जा रहा है कि मृतक दुर्गेश के खिलाफ कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज है और वह स्थानीय थाने का सूचीबद्ध हिस्ट्रीशीटर था। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।
जानकारी के मुताबिक सुल्तानपुर जिले के कूरेभार थाना क्षेत्र स्थित गलिबहा गांव निवासी दुर्गेश सिंह उर्फ मोनू पुत्र नरेंद्र सिंह परिवार के साथ रहता था। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह तड़के दुर्गेश घर के भीतर कमरे में खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर घरवाले भागकर कमरे में गए तो देखा कि दुर्गेश खून से लथपथ फर्श पर पड़ा था। यह माजरा देख घरवाले इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस छानबीन की, लेकिन जान देने की वजह साफ नहीं हो सकी है।
हिस्ट्रीशीटर दुर्गेश सिंह का आपराधिक इतिहास बताया जा रहा है। उसके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। सूत्र बताते हैं कि पुलिस उसकी तलाश कर रही थी लेकिन वह पुलिस से बचने के लिए भागा फिर रहा था कि कहीं वह भी लंगड़ा न हो जाए। हालांकि जांच-पड़ताल में जुटे पुलिस अफसर इस मामले में अभी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। पुलिस का जवाब सिर्फ इतना है कि मामले की गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है।




