संवाददाता सऊद
लखनऊ। मलिहाबाद, लखनऊ के रहीमाबाद थाना क्षेत्र में होली के दिन एक नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे की घटना है। रिंकू नाम का युवक और उसका साथी आरोपी हैं।
पीड़िता गांव में होली खेल रही थी। आरोपी उसे गांव के एक खंडहर मकान में ले गए। उन्होंने किशोरी के मुंह पर कपड़ा बांधकर उसे भूसे की कोठरी में ले जाकर दुष्कर्म किया। आरोपियों ने पीड़िता को धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो उसे और उसके परिवार को जान से मार देंगे।
घटना के बाद से किशोरी डरी-सहमी हुई है। पीड़िता के पिता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है।




