August 8, 2026 3:12 am

होली पर लखनऊ मेट्रो की टाइमिंग रहेगी बदली

संचालन दोपहर 2:30 बजे से चलेगी, रात 10:30 बजे तक

 

लखनऊ-होली के दिन मेट्रो की टाइमिंग बदली रहेगी। 14 मार्च को मेट्रो का संचालन सुबह से दोपहर बाद तक बंद रहेगा। लखनऊ मेट्रो के अधिकारियों ने जानकारी दी है कि होली पर दोपहर 2:30 बजे मेट्रो का संचालन शुरू किया जाएगा। उसके बाद रोज की तरह रात 10:30 बजे तक सेवाएं चालू रहेंगी।

लखनऊ मेट्रो के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने बताया कि 14 मार्च को होली पर लोगों को यातायात के दूसरे विकल्पों से बचाने के लिए दोपहर बाद मेट्रो सेवाएं शुरू की जाएंगी। मेट्रो के दोनों प्रमुख टर्मिनल एयरपोर्ट और मुंशी पुलिया स्टेशन से सेवाएं चलेंगी। अगले दिन 15 मार्च से मेट्रो सेवाएं पहले की तरह चलेंगी।

होली के दिन लोग अपनी पारंपरिक गतिविधियों और उत्सवों में व्यस्त रहते हैं। मेट्रो के संचालन में इस बदलाव से उन्हें यात्रा करने में कोई परेशानी नहीं होगी। मेट्रो प्रशासन ने उम्मीद जताई है कि इस फैसले से त्योहार के दिन शहर में यात्रा करने वाले लोग आसानी से मेट्रो की सेवाओं का लाभ उठा पाएंगे।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!