August 8, 2026 2:30 am

 25 लाख की अवैध चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार 

नौ किलो 980 ग्राम अवैध चरस, एक अर्टिगा कार, दो मोबाइल फोन व आठ हजार चालीस रुपए की नकदी बरामद 

ए अहमद सौदागर  लखनऊ। प्रदेश भर में बड़े पैमाने पर मादक पदार्थ की सप्लाई धड़ल्ले से की जा रही है। आगरा की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और कमलानगर पुलिस की संयुक्त टीम ने जनपद फिरोजाबाद जाने वाले रोड स्थित पुल के पास से दो तस्करों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस को इनके पास से नौ किलो 980 ग्राम अवैध चरस, एक अर्टिगा कार, दो मोबाइल फोन व आठ हजार चालीस रुपए की नकदी बरामद हुई है।

एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के निरीक्षक हर्वेंद्र मिश्रा के मुताबिक उन्हें कुछ दिनों से सूचना मिल रही थी कि एक गिरोह है जो हिमाचल प्रदेश के कुल्लू पहाड़ी इलाकों से एक तस्कर के इशारे पर यूपी में मादक पदार्थ लाकर सप्लाई कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस सूचना पर जानकारी एकत्र कर रहे थे कि इसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि दो संदिग्ध लोग अर्टिगा कार में अवैध चरस रखकर आगरा जिले के फिरोजाबाद जाने वाले रोड से होते हुए किसी तस्कर के हाथों बेचने की फिराक में जा रहे हैं। इस सूचना पर निरीक्षक हर्वेंद्र मिश्रा एसओ कमलानगर योगेश कुमार की टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घेरेबंदी कर दोनों को दबोच लिया। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के निरीक्षक के मुताबिक पकड़े गए दोनों तस्करों ने अपना नाम कुल्लू हिमाचल प्रदेश निवासी धर्मवीर राणा व कोटला पंजाब निवासी बलवीर सिंह बताया। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए दोनों आरोपी शातिर किस्म के तस्कर हैं और इनका तार यूपी के अलावा कई राज्यों और जिलों तक जुड़ा हुआ है। निरीक्षक का कहना है कि बरामद अवैध चरस की अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत 25 लाख रुपए बताई जा रही है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!