मलिहाबाद लखनऊ। राजधानी लखनऊ की ग्राम पंचायत मलिहाबाद की फतेहपुर बलदेव खेड़ा में गांव की गलियों एवं सड़कों के किनारे घरों का गंदा पानी भर रहा है जिससे मौसम के उतार चढ़ाव के चलते दिन में गर्मी शाम ढलते ही ठंड होने लगती है यही के निवासी जगरूप यादव के घर के सामने वाली गली में सड़क किनारे घरों का गंदा पानी का निकासी के लिए नल का निर्माण नहीं कराया गया।
जिसमें गंदा पानी सड़क पर भरा रहता है और कूड़े के देर जगह-जगह पर लगे हुए हैं जबकि इसी तरह लखनऊ हरदोई राजमार्ग के किनारे लालूहा रोड पर अजीम के घर के पास से दरोगा की चक्की तक गंदा पानी भरा रहता है जिससे अजीम के घर में भर जाने के कारण राहगीरों एवं दुकानदारों को बहुत बड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है और इस गंदे पानी से मच्छरों का प्रकोप दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है मच्छर काटने से अनेकों नई-नई बीमारियों का उत्पन्न हो रहा है।
जिससे महिलाएं पुरुषों बच्चों को खांसी जुखाम बुखार उल्टी दस्त की बीमारियां फैल रही है, लेकिन इस समस्या पर क्षेत्रीय ग्राम प्रधान से लेकर ब्लॉक के अधिकारी एवं कर्मचारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। इस क्षेत्र के ग्रामीण एवं दुकानदारों ने जिलाधिकारी से अनुरोध कर रहे हैं इस समस्या को अपने असर से जांच कर कर समस्या को दूर कराए जाने की मांग की है।




