मलिहाबाद, लखनऊ। (संवाददाता) तहसील क्षेत्र के कनार गांव में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ कलश शोभायात्रा के साथ शुभारंभ हुआ। गांव में 27 अगस्त से आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ। वहीं 2 सितंबर को विशाल भंडारे के साथ यज्ञ का समापन होगा। श्रीमद्भागवत महापुराण के पूजन के पश्चात वेदमंत्रों के उच्चारण के साथ इस कथा के का शुभारंभ किया गया।
श्रीमद् भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ के प्रवाचक श्रीश्री 108 श्री स्वामी मथुरा से पधारे महाराज जी के अगुवाई में रात्री में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया है। श्रीमद् भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस कथा का एक शब्द भी लोग श्रवण कर ले तो जीवन धन्य तो होता ही है. मानव को विषम परिस्थिति में भी जीवन जीने की राह दिखाता है. उन्होंने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन समाज में आपसी सद्भाव, धार्मिक चेतना और शांति का संचार करते हैं. उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि ऐसे आयोजनों में बढ़-चढ़ कर भाग लें।




