न्यूज ऑफ इंडिया (एजेंसी) लखनऊ। प्रदेश सरकार ने जनपद कानपुर देहात में सिकन्दरा राजवाहा के किमी 0 0.000 से किमी0 15.000 तक सी0सी0 लाइनिंग कार्य के लिए 06 करोड़ 89 लाख 30 हजार रुपए की अवशेष धनराशि अवमुक्त की गयी हैं। इस सम्बन्ध में आवश्यक शासनादेश सिंचाई एवं जलसंसाधन विभाग द्वारा जारी कर दिया गया है।
जारी शासनादेश में निर्देश दिया गया है कि उक्त परियोजना में कराए जाने वाले कार्यों की गुणवत्ता एवं समय से पूर्ण कराया जाना संबंधित मुख्य अभियंता द्वारा सुनिश्चित किया जाएगा।




