लखनऊ। नवनिर्मित 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र, गोपरामऊ (लखनऊ) को सफलतापूर्वक ऊर्जीकृत कर जनता हेतु विद्युत आपूर्ति प्रारम्भ कर दी गई। अधिशासी अभियंता इं० सुदेश कुमार के नेतृत्व में तथा उपखंड अधिकारी इं डी.के. प्रजापति के सुपरविजन में टीम द्वारा युद्धस्तर पर कार्य करते हुए अतिभारित 33/11 केवी उपकेंद्र मॉल के आंशिक लोड को नए उपकेंद्र गोपरामऊ पर सफलतापूर्वक शिफ्ट कर दिया गया।
नए उपकेंद्र के चालू होने से लगभग 5000 उपभोक्ताओं को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति प्राप्त होगी। मॉल ब्लॉक क्षेत्र के उपभोक्ताओं को लंबे समय से चली आ रही अतिभारिता की समस्या से राहत मिलेगी। क्षेत्र में वोल्टेज सुधार एवं निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित होगी।
नवनिर्मित उपकेंद्र के संचालन से क्षेत्रीय उपभोक्ताओं को स्थायी लाभ प्राप्त होंगे तथा मध्यांचल विद्युत वितरण प्रणाली की क्षमता में भी अभूतपूर्व वृद्धि होगी।




