August 8, 2026 2:18 am

5 दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा को लेकर निकाली गई शोभा कलश यात्रा

मलिहाबाद लखनऊ। राजधानी लखनऊ के थाना रहीमाबाद थाना के गोझीहार गांव में सोमवार से 5 दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ को लेकर गाजे-बाजे के साथ शोभा कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में 151 कन्या एवं महिला श्रद्धालुओं ने भाग लिया। श्रीराधे कृष्ण कमेटी संरक्षक एडवोकेट बीरेंद्र सिंह यादव ने शंखनाद कर कलश यात्रा को हरी झंडी दिखायी । पश्चात कलश यात्रा कथा स्थल जौरिया बाजार से निकल कर भीमनगर , अनीपुर ससपन गांव का भ्रमण करते हुए मां बराह देवी पहुंची जहां अयोध्या से आए विद्वान संत गोपाल दास जी ने पूरे विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना करा कलश में जल संग्रह करवाया । पश्चात श्रद्धालु जय श्री श्याम ,जय माता दी, जय हनुमान का जयकारा लगाते हुए पुन: कथा स्थल पर पहुंचे जहां विद्वान संत ने कलश स्थापित कर पूजन हवन के साथ 5 दिवसीय कथा का शुभारंभ कराया । कथा का आयोजन जौरिया बाजार में 21 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक श्री राधे कृष्ण कमेटी द्वारा किया जा रहा है। कलश यात्रा में भाग ले रही श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसको लेकर पूरा ख्याल रखा जा रहा था। स्थानीय युवाओं के द्वारा श्रद्धालुओं के लिए सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था की गई ।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!