August 8, 2026 4:49 am

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन

लखनऊ। शनिवार तहसील समाधान दिवस की अध्यक्षता जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने किया । जिसमें पहुंचे फरियादियों में केवलहार निवासी समाजसेवी यूसुफ खान ने बताया नगर पंचायत मलिहाबाद की आधा दर्जन सड़के काफी टूट गई है जिन पर चलना मुश्किल हो रहा है जिसकी मरम्मत तत्काल होनी चाहिए इसी के साथ ही प्राथमिक विद्यालय मोहल्ला केवलहार में अत्यंत जर्जर भवन पुनः निर्माण के लिए प्रार्थना पत्र दिया और बताया कि पिछले 6 वर्षों से तहसील दिवस में लगातार पत्र दे रहा हूं साथ ही मुख्यमंत्री जी को भी पत्राचार के जरिए सूचना दी गई लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है समस्या जस की तस बनी हुई है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि समाधान दिवस में आए हर छोटी बड़ी सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना जाए व समय सीमा के अंतर्गत उनका निराकरण भी किया जाए निस्तारणो के सत्यापन के लिए अधिकारी शिकायतकर्ताओं को कॉल करके उनका फीडबैक अवश्य लें। आज समाधान दिवस में कुल 95 पत्र प्राप्त हुये जिनमें से 33 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।तहसील दिवस में सीडीओ अजय जैन, एसडीएम मीनाक्षी पांडे तहसीलदार वंदना कुशवाहा, एसीपी वीरेंद्र विक्रम सिंह ,जिला पंचायत राज अधिकारी हिमांशु शेखर सिंह, डीडीओ अजीत कुमार सिंह सहित सभी विभागों के संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

रिपोर्ट- रामू गौतम

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!