August 8, 2026 7:11 am

विकसित भारत को बनाने के लिए जन सहभागिता जरूरी

मलिहाबाद लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो संकल्प लिया 2047 तक भारत आत्मनिर्भर बनाने के लिए और विकसित भारत को बनाने के लिए हम लोगो की सहभागिता जरूरी है और उनके संकल्प को पूरा करने के लिए सहयोग हम लोगों को देना होगा यह बातें विकसित भारत यात्रा को संबोधित करते हुए मलिहाबाद विधानसभा की विधायिका जय देवी कौशल ने कहीं ग्राम भतोइया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गारंटी गाड़ी ने टीवी दिखाकर आई हुई आम जनता को सरकार द्वारा चलाई जा रही जान कल्याण योजनाओं की जानकारी दी इस अवसर पर ग्राम प्रधान भतोइय के प्रतिनिधि फैसल ने विधायक जय देवी कौशल को फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया। ब्लॉक प्रमुख निर्मल वर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री गारंटी गाड़ी भारत को विकसित करने के लिए गांव-गांव पहुंचकर सरकार की योजनाओं के बारे में बताया जा रहा है, और जागरूक किया जा रहा है और कहां महिलाओं को आत्मविश्वास बढ़ रहा है और आत्मनिर्भर बनाने के लिए बहुत जरूरी है।

पूर्व मंडल अध्यक्ष अरविंद शर्मा ने आई हुई आम जनता को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए समूह से जोड़ कर उनको रोजगार दिया जा रहा बैंकों में बैंक सखी बिल जमा करने के लिए समूह की महिलाओं को जिम्मेदारी दी जा रही है केंद्र की सरकार ने महिलाओं को बढ़ावा दे रही है, पात्र गृहस्ती में महिला को मुखिया बनाया गया है। एचपी गैस ग्रामीण क्षेत्र रहीमाबाद के मैनेजर दिलीप यादव ने अपना स्टॉल लगाकर उजाला योजना में महिलाओं को गैस सिलेंडर मुक्त कनेक्शन दिया, और कृषि अधिकारी मानवेंद्र सिंह ने बताया कि किसानों को को पीएम किसान निधि फसल बीमा योजना के तहत छमाही ₹2000 किसान के खाते में भेजा जा रहा है 2047 तक प्रधानमंत्री मोदी ने जो आत्मनिर्भर विकसित बनाने का जो संकल्प लिया है। उसे हम सब लोगों ने एकजुट होकर पूरा करना है । स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अपना कैंप लगाकर जांच कर कर दवाइयों का वितरण किया। ग्राम विकास अधिकारी विनोद यादव प्राथमिक विद्यालय की शिक्षकों एवं रसोईया सहायक मनोज यादव सहित तमाम ग्रामीण उपस्थित रहें।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!