November 12, 2026 5:04 pm

पंचायती राज विभाग के 22 अपर जिला पंचायत राज अधिकारियों को मिली जिला पंचायत राज अधिकारी पद पर पदोन्नति

न्यूज ऑफ़ इंडिया ( एजेंसी) लखनऊ: 15 जनवरी, 2024प्रदेश सरकार ने पंचायती राज विभाग में कार्यरत 22 अपर जिला पंचायत राज अधिकारियों को जिला पंचायत राज अधिकारी पद पर पदोन्नति प्रदान की है। यह पदोन्नति वेतन बैण्ड-03 के अंतर्गत वेतनमान रुपये 15600-39100, ग्रेड-पे रुपये 5400/- में प्रदान की गई है। पंचायती राज विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिन अपर जिला पंचायत राज अधिकारियों को पदोन्नति दी गई है उनमें इन्द्र नारायण सिंह, नन्दलाल, रतन कुमार, यावर अब्बास, अवनीश कुमार श्रीवास्तव, श्री मनोज कुमार त्यागी, श्री वाचस्पति झां, अविनाश कुमार, आलोक कुमार शर्मा, आलोक कुमार सिन्हा, संजय कुमार मिश्रा, श्रीकान्त दर्वे, शिव बिहारी शुक्ला, राम अयोध्या प्रसाद, उपेन्द्र कुमार पाण्डेय, संदीप अग्रवाल, नीरज कुमार सिन्हा, प्रदीप कुमार द्विवेदी, रेनू श्रीवास्तव, संतोष कुमार श्रीवास्तव, कुमार अमरेन्द्र एवं अरूण अत्री शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि जिला पंचायत राज अधिकारी की रिक्त पदों के सापेक्ष लोक सेवा आयोग उ0प्र0 से प्राप्त चयन समिति की संस्तुति के आधार पर पदोन्नति दी गई है। इन अधिकारियों की तैनाती के संबंध में आदेश पृथक से निर्गत किये जायेंगे।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!