August 8, 2026 2:56 am

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपिता की पुण्य तिथि के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि

न्यूज ऑफ़ इंडिया ( एजेंसी) लखनऊ : 30 जनवरी, 2024 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि के अवसर पर आज यहां जी0पी0ओ0 स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर शान्ति पाठ का आयोजन किया गया।

मुख्यमंत्री जी ने गांधी जी के प्रिय भजनों को भी सुना।इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री, गृह एवं सूचना संजय प्रसाद सहित शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी तथा अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!