August 8, 2026 3:59 am

प्रदेश में अब तक 52.44 लाख मीट्रिक टन हुई धान की हुई खरीद

न्यूज ऑफ़ इंडिया ( एजेंसी) लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य दिलाने के उद्देश्य से खरीफ क्रय वर्ष 2023-24 में धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य कॉमन धान 2183 रूपये प्रति कुं० और धान ग्रेड-ए 2203 रूपये प्रति कुं० की निर्धारित दर से खरीद की जा रही है। अब तक 5244246.87 मीट्रिक टन धान किसानों से सीधे क्रय किया गया है।

खाद्य एवं रसद विभाग द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार आज 14845.14 मीट्रिक टन खरीद हुई है। इस योजना से अब तक लगभग 782408 किसानों को लाभान्वित करते हुए 11170.554 करोड़ रूपये का भुगतान उनके खातों में किया गया है। प्रदेश में इस वर्ष धान खरीद हेतु 70.00 लाख मी0टन क्रय लक्ष्य निर्धारित है। लक्ष्य के सापेक्ष 75 प्रतिशत खरीद की जा चुकी है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!