November 12, 2026 9:21 pm

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में प्रयागराज महाकुंभ मेला 2025 की शीर्ष समिति की सप्तम बैठक सम्पन्न

न्यूज ऑफ़ इंडिया (एजेंसी)लखनऊ। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र की अध्यक्षता में प्रयागराज महाकुंभ मेला 2025 की शीर्ष समिति की सप्तम बैठक आयोजित हुई। अपने संबोधन में मुख्य सचिव ने कहा कि प्रयागराज में एयरपोर्ट कनेक्टिविटी, मार्गों के चैड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण, सौन्दर्यीकरण, समस्त घाटों और रिवर फ्रन्ट रोड्स व बन्धा चैड़ीकरण, सीवरेज आदि के कार्य गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से पूर्ण कराये जायें। उन्होंने कहा कि बारिश से पहले घाटों पर कराये जा रहे कार्यों को पूर्ण करा लिया जाये।

घाटों को दिव्यांग फ्रेंडली बनाया जाए, जिससे महाकुंभ में आने वाले दिव्यांगजन जनों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने जिन स्वीकृत परियोजनाओं का कार्य अभी तक आरम्भ नहीं हुआ है, उन्हें शीघ्र शुरू कराने तथा समय-सारणी से पीछे चले वाले कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को दिये। उन्होंने कहा कि अयोध्या की तर्ज पर प्रयागराज महाकुंभ में बेहतर कार्य कराये जायें। महाकुंभ के लिए एक टैग लाइन बनायी जाये और एक कैंपन शुरु कर आम नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करायी जाये। महाकुंभ को लेकर लोगों में उत्साह होना चाहिये।


बैठक में 9 विभागों की 444.96 करोड़ रुपये लागत की 22 परियोजनाओं को अनुमोदन प्रदान किया गया। इसमें उ0प्र0 राज्य सेतु निगम, उ0प्र0 जल निगम व पर्यटन विभाग की 1-1, नगर निगम व उ0प्र0 पावर कारपोरेशन की 2-2, सी0एण्ड डी0एस0 व प्रयागराज मेला प्राधिकरण की 3-3, लोक निर्माण विभाग की 4 तथा प्रयागराज विकास प्राधिकरण की 5 परियोजनायें शामिल हैं।


इन परियोजनाओं में बेगम बाजार-भगवतपुर मार्ग पर एयरपोर्ट के समीप सम्पार सं0-3ए पर 02 लेन रेल उपरिगामी सेतु का निर्माण, शहर के वार्डों के आन्तरिक क्षेत्रों में सड़क एवं जल निकासी, मार्गों के चैड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण, इंटरलाॅकिंग द्वारा सड़क का सुधार, यशलोक हाॅस्पिटल से बालसन चैराहा तक सड़क पटरी सुधार, घाटों का सौन्दर्यीकरण एवं सुदृढ़ीकरण, शहर में 3 स्थलों (मधवापुर सब्जी मण्डी, बक्शी बांध एवं जीटी जवाहर चैराहों) पर वेंडिंग जोन की स्थापना, अदावां चैराहे पर वाल्मीकि जी तथा लेप्रोसी चैराहा पर ब्रम्हा जी की मूर्ति की स्थापना का कार्य प्रमुख रूप से शामिल है।

इसके अतिरिक्त अनुमोदित परियोजनाओं से बस शल्टर का निर्माण, आटोमैटिक एलईडी स्ट्रीट लाइट, विज्ञापन पैनल व साइनेज की स्थापना, विद्युत लाइनों के भूमिगत, शास्त्री ब्रिज, इलाहाबाद किले की दीवार पर फसाड लाइटिंग आदि कार्य कराये जायेंगे।बैठक में प्रमुख सचिव पर्यटन मुकेश मेश्राम, प्रमुख सचिव लोक निर्माण अजय चैहान, प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा, मेला अधिकारी विजय किरन आनंद समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण आदि उपस्थित थे।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!