August 8, 2026 7:11 am

प्रभारी मंत्री जनपद बरेली जयवीर सिंह कल 13 मार्च को बरेली में मुख्यमंत्री के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे

न्यूज ऑफ़ इंडिया ( एजेंसी) लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति तथा जनपद प्रभारी मंत्री बरेली जयवीर सिंह कल बुधवार को एक दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम पर बरेली पहुंच रहे हैं।प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार पर्यटन मंत्री लखनऊ से पूर्वाह्न 10 बजे प्रस्थान कर अपराह्न 02 बजे कृष्णा होम्स कालोनी, मिनी बाईपास रोड, बरेली स्थित स्व0 संजीव भारद्वाज बृज क्षेत्र कार्यालय प्रभारी के आवास पर जायेंगे। इसके उपरान्त अपराह्न 03 बजे मा0 मुख्यमंत्री के बरेली आगमन पर उनका स्वागत करेंगे। साथ ही मुख्यमंत्री के विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे। पर्यटन मंत्री देर रात तक लखनऊ वापस आयेंगे।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!