August 8, 2026 3:57 am

पांच दिवसीय बौद्ध कथा भंडारे के साथ संपन्न

बर‌ई जलालपुर। मखुवापुर के बलदेव नगर गांव में आयोजित बौद्ध कथा रविवार को भंडारे के साथ संपन्न हुई। पांचवें दिन मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सुधीर कुमार राजवंशी ने नशा छोड़ने की शपथ दिलाई। लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया। बच्चों से सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता की गई सही जवाब देने वालों को डॉक्टर सुधीर कुमार द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर कथावाचिका पूजा बौद्ध ने बाबा साहब की वकालत का मार्मिक प्रसंग सुनाया। कार्यक्रम का आयोजन ओमप्रकाश,दीपू, सोनेलाल, बब्लू भार्गव, आशीष, सुरेन्द्र के द्वारा किया गया। इस मौके पर सुन्दर लाल, राजाराम, रामनाथ, सर्वेश विजय कुमार,कौशल, आदि सैकड़ो बुद्ध अनुयायी मौजूद रहे।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!