न्यूज ऑफ इंडिया (एजेन्सी) लखनऊ। उ0प्र0 के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने रक्षाबन्धन के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों खासतौर से बहनों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
रक्षाबन्धन की पूर्व संध्या पर एक शुभकामना संदेश में पर्यटन मंत्री ने कहा है कि हमारी संस्कृति में नारियों को देवी का स्वरूप माना जाता है। उनकी पूजा की जाती है। रक्षाबन्धन के अवसर पर बहनें अपने भाई की कलायी पर रक्षासूत्र बांध कर उनके दीर्घायु जीवन और अपने मान-सम्मान और सुरक्षा की कामना करती है।
जयवीर सिंह ने कहा कि राज्य सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा और उनके खिलाफ होने वाले अपराध पर जीरो टॉलरेन्स की नीति अपनायी है। उ0प्र0 सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के साथ उनकी सुरक्षा के प्रति कटिबद्ध है। रक्षाबन्धन का पर्व भाई-बहनों के अटूट प्रेम का प्रतीक भी है। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति में महिलाओं को प्रेम, त्याग एवं समृद्धि का प्रतीक माना गया है। रक्षाबन्धन पर्व हमें बहनों के मान-सम्मान के प्रति समर्पित होने की प्रेरणा देता है।




