November 13, 2026 7:35 pm

उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल रहीमाबाद का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

मलिहाबाद लखनऊ। राजधानी लखनऊ के रहीमाबाद क्षेत्र में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल रहीमाबाद का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्तर के व्यापार मंडल के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल रहीमाबाद का शपथ ग्रहण समारोह बालाजी मैरिज लान औरास रोड रहीमाबाद में किया गया। व्यापार मंडल रहीमाबाद के अध्यक्ष अजय कुमार काया को बनाया गया है।

इसी क्रम में महामंत्री इकबाल अहमद, कोषाध्यक्ष आकाश सोनी, युवा अध्यक्ष अनूप गुप्ता, युवा महामंत्री राहुल गुप्ता, युवा उपाध्यक्ष विनीत कुमार, युवा उपाध्यक्ष आनंद गुप्ता, मीडिया प्रभारी दीपराज गुप्ता, संगठन मंत्री अखिल बेग, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपक वर्मा, वरिष्ठ महामंत्री वीरेंद्र कुमार कश्यप, वरिष्ठ संगठन मंत्री मोइन अख्तर, उपाध्यक्ष कन्हैया लाल लोधी को अपने पद की सपथ दिलाई गई।

इस मौके पर सुनील कुमार गुप्ता प्रदेश प्रभारी/ वरिष्ठ जिला महामंत्री, आशीष गुप्ता अध्यक्ष व्यापार मंडल मलिहाबाद, उमाकांत गुप्ता प्रबंधक गोपेश्वर गौशाला मलिहाबाद, संगम लाल गुप्ता जिला महामंत्री उद्योग व्यापार मंडल मलिहाबाद, गोपाल गुप्ता अध्यक्ष व्यापार मंडल माल, राजेश रस्तोगी महामंत्री व्यापार मंडल माल, उत्तम त्रिपाठी कोषाध्यक्ष व्यापार मंडल माल, महिपाल यादव संगठन मंत्री व्यापार मंडल माल, विनोद साहू अध्यक्ष व्यापार मंडल गहदो, उमाशंकर त्रिपाठी संस्थापक व्यापार मंडल माल, मनीष साहू महामंत्री व्यापार मंडल गहदो, ओमप्रकाश साहू कोषाध्यक्ष व्यापार मंडल गहदो, प्रदीप जायसवाल अध्यक्ष व्यापार मंडल संडीला उपस्थित रहे।

इस मौके पर एसीपी मलिहाबाद धर्मेंद्र सिंह रघुवंशी भी मौजूद रहे। सभी ने व्यापारियों के हेतु को लेकर विस्तार से चर्चा की और किसी भी तरह की परेशानी आने पर उनकी समस्या को दूर कराए जाने का भी संकल्प लिया।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!