November 13, 2026 9:49 pm

पत्नी ने अवैध संबंधों और करोड़ो की प्रापर्टी के लालच में अपनी मां के साथ मिलकर की थी पति की हत्या

मृतक के परिजनों ने ससुराल वालों पर दर्ज कराया था हत्या का मुकदमा

खडौंहा गाँव के निकट कुएं में मिला था युवक का शव

संवाददाता सऊद

मलिहाबाद, लखनऊ के रहीमाबाद में 26 नवंबर को ग्राम खडौंहा और बरगदी के बीच बने कुएं में एक युवक का शव मिला था। मृतक के परिजनों ने बीते 5 दिसंबर को शव की पहचान की थी। वहीं परिजनों ने बेटे के ससुराल वालों पर हत्या कर कुएं में फेके जाने का शक जताया था।

मामले में थाना रहीमाबाद पुलिस ने अवैध संबंधों और करोड़ों की प्रापर्टी के चलते हुई युवक की हत्या का खुलासा किया है। हत्या किसी और ने नहीं बल्कि पत्नी ने अवैध संबंधों और करोड़ो की प्रापर्टी के लालच में अपनी मां के साथ मिलकर कर दी। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना 25 नवंबर 2024 की है। ग्राम चांदसराय निवासी प्रेम कुमार (35) अपने घर से काम के लिए निकले थे। इसके बाद उनका कोई पता नहीं चला। 26 नवंबर 2024 को उनकी लाश उनकी पत्नी खुशबू के मायके ग्राम खड़ीहा के बाहर एक कुंए में मिली। मृतक के पिता रविंद्र प्रसाद ने इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि प्रेम कुमार की पत्नी खुशबू देवी और उसकी मां रामरानी ने मिलकर इस हत्या को अंजाम दिया। दोनों ने प्रेम कुमार को गांव बुलाया और शराब पिलाकर खेत में बने एक कुए में धक्का देकर मार डाला। इस साजिश में सुशील यादव और बुद्धीलाल नाम के दो अन्य लोगों ने भी सहयोग किया। खुशबू के प्रेम संबंध शादी के पूर्व से ही सुशील यादव से थे, खुशबू की मां रामरानी का इसमें पूरा सहयोग था। खुशबू और रामरानी चाहते थे कि प्रेम कुमार की करोड़ो की प्रापटी जो कि उसके मरने के बाद खुशबू को मिलती वह उसे हथिया कर मजे करना चाहते थे। इसी वजह से घर बुलाकर उसे कुएं में ढकेलकर हत्या कर दी।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!