मलिहाबाद लखनऊ। (संवाददाता) गुरुवार को चोरों ने एक ट्रांसफार्मर से क्वाइल व तेल निकाल ले गए। इसके बाद अवर अभियंता त्रिभुवन सिंह
ने मलिहाबाद थाने में अज्ञात के खिलाफ चोरी की तहरीर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार मिर्जागंज में सुनील के प्लांट के पास रखे ट्रांसफार्मर क्वाइल व तेल निकालकर मौके से फरार हो गए उन्होंने चलती लाइन को ब्रेकडाउन करके ट्रांसफार्मर से तेल व कोयल निकाल ले गए ऐसा पहली बार नहीं हुआ।
इसके पहले भी कटौली व साहिलामऊ गांव में चोरों ने ट्रांसफार्मर से तेल व क्वाइल की चोरी की थी और मौके से फरार हो गए थे जिसकी सूचना पुलिस को दी गई थी फिलहाल अभी तक चोरों के बारे में कुछ पता नहीं चला है। बिजली विभाग की तरफ से अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें…
https://abhinavprabhatnews.dreamhosters.com/district-news/23607/




