November 13, 2026 7:43 pm

अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल निराश्रित गोवंश का ग्राम प्रधान ने कराया इलाज

मलिहाबाद लखनऊ। राजधानी लखनऊ के थाना रहीमाबाद क्षेत्र में लखनऊ हरदोई सड़क किनारे हाईवे पर थाना रहीमाबाद क्षेत्र में गढ़ी जिन्दौर गांव के सामने सोमवार देर रात किसी अज्ञात वाहन ने निराश्रित एक गोवंश के जोरदार टक्कर मार दी जिससे गोवंश सड़क पर ही गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

मंगलवार सुबह तमाम लोग उसे देखकर निकलते रहे लेकिन जब गढ़ी जिंदौर के ग्राम प्रधान सतीश गोस्वामी उधर से निकले तो उन्होंने गोवंश को सड़क पर घायल अवस्था में पड़ा देखा। वह रुके और जब उन्होंने इतना बुरी तरह उसे घायल देखा तो उन्होंने तत्काल पशु चिकित्सक को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने ग्राम प्रधान की मौजूदगी में घायल गोवंश का इलाज किया।

वही कड़ाके की ठंड में ठिठुर रहे गोवंश को बचाने के लिए ग्राम प्रधान सतीश गोस्वामी ने घर से कंबल मंगा कर उसे ढका तथा वहां पर अलाव जलवाया। कंबल ढकने तथा इलाज कराने का वीडियो किसी ने सूट कर सोशल मीडिया पर डाल दिया। ग्राम प्रधान द्वारा निराश्रित गोवंश की सेवा करते जब लोगों ने देखा तो ग्राम प्रधान सतीश गोस्वामी की खूब प्रशंसा की।

ग्राम प्रधान सतीश गोस्वामी ने कहा कि जब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोवंशों की निरंतर सेवा कर रहे हैं तो क्या हम लोगों को ऐसे निराश्रित गोवंश जो सड़क पर घायल हो गए, या भूख से तड़प रहे हैं, या ठंड से तड़प रहे हैं उनकी सेवा करना नही चाहिए। ग्राम प्रधान ने कहा कि गोवंशों से उनको अत्यधिक प्रेम है और बेजुबान गोवंशों की मदद करना यह सबसे बड़ा पुण्य व परोपकार होगा।

ये भी पढ़ें…

https://abhinavprabhatnews.dreamhosters.com/district-news/23865/

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!