November 13, 2026 6:37 pm

बुंदेलखण्ड विकास निधि के तहत चित्रकूट की 10 परियोजनाओं के लिए 508.70 लाख रूपये मंजूर

न्यूज ऑफ इंडिया (एजेंसी) लखनऊ। प्रदेश सरकार ने वर्तमान वित्तीय वर्ष 2024-25 में बुंदेलखण्ड विकास निधि (राज्यांश) के तहत जनपद चित्रकूट की 10 परियोजनाओं के क्रियान्वयन के लिए 508.70 लाख रूपये मंजूर किये हैं। मंजूर की गई धनराशि मुख्य विकास अधिकारी, चित्रकूट के निवर्तन पर रखी गई है। इस संबंध में जारी शासनादेश की प्रति मुख्य विकास अधिकारी, चित्रकूट को प्रेषित कर दी गई है।

शासनादेश के अनुसार मंजूर की गई धनराशि से जनपद चित्रकूट के पैकौरा से डडिया संपर्क मार्ग के निर्माण कार्य हेतु 77.36 लाख रूपये, गणेश जी के मंदिर से चकभडेसर संपर्क मार्ग के निर्माण कार्य हेतु 106.41 लाख रूपये, धोबी पुरवा से बरकोट संपर्क मार्ग के निर्माण कार्य हेतु 05.07 लाख रूपये, कांटा सरकार से कैलहा कॉलोनी मेन रोड तक संपर्क मार्ग के निर्माण कार्य हेतु 5.28 लाख रूपये, लुढ़ौताकला से पदुमनारायण के डेरा तक संपर्क मार्ग के निर्माण कार्य हेतु 17.67 लाख रूपये, नदौलीपुरवा रेलवे ब्रिज से कोनिया चचोखर संपर्क मार्ग के निर्माण कार्य हेतु 13.50 लाख रूपये, लौघटा से बौना पुरवा संपर्क मार्ग के निर्माण कार्य हेतु 144.15 लाख रूपये, मेनरोड से सुन्दरलाल कोरी के डेरा तक संपर्क मार्ग के निर्माण कार्य हेतु 11.44 लाख रूपये, पी0एम0जी0एस0वाई0 मार्ग चित्रवार से कुम्हारन का डेरा होते हुए नींबी तक संपर्क मार्ग के निर्माण कार्य हेतु 114.38 लाख रूपये तथा गौतमपुर से कुम्हानपुरवा होते हुए बदरी पुरवा संपर्क मार्ग के निर्माण कार्य हेतु 13.44 लाख रूपये मंजूर किए गए हैं।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!