November 13, 2026 6:37 pm

प्रखर समाजवादी नेता और पूर्व सांसद श्री अनंतराम जायसवाल की 10वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर किया नमन 

 

लखनऊ। प्रखर समाजवादी नेता और पूर्व सांसद श्री अनंतराम जायसवाल की आज 10वीं पुण्यतिथि पर समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय, लखनऊ में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया।

श्री अखिलेश यादव ने कहा कि श्री अनंतराम जायसवाल उत्तर प्रदेश विधानसभा के साथ छठी लोकसभा के भी सदस्य रहे थे। वे प्रदेश मंत्रिमंडल में भी शिक्षा-स्वास्थ्य मंत्री रहे थे। बाराबंकी निवासी श्री जायसवाल श्री राम मनोहर लोहिया और श्री मुलायम सिंह यादव के साथ रहे थे। समाजवादी आंदोलन को मजबूती देने में इनका अप्रतिम योगदान रहा।

श्री यादव ने कहा कि श्री जायवाल ने लोकतंत्र के लिए आपातकाल में जेल यातना सही। भाशा आंदोलन में उन्होंने सक्रिय भूमिका निभाई थी। पिछड़े, दलितों, गरीबों, किसानों, वंचितों की आवाज बने। समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाने का काम हमें आपको करना है।

श्रद्धेय अनंतराम जायसवाल के पौत्र श्री दर्श जायसवाल एवं परिवार के श्री मुरली मनोहर जायसवाल ने भी पुष्पांजलि दी। इस अवसर पर सर्वश्री राजेन्द्र चौधरी राष्ट्रीय सचिव, शिव कुमार बेरिया पूर्व मंत्री, अरविन्द कुमार सिंह पूर्व सांसद, नागेन्द्र यादव पूर्व विधायक, उदय वीर सिंह पूर्व एमएलसी, राजेश यादव पूर्व एमएलसी, श्री विजय बहादुर यादव पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, राम आसरे विश्वकर्मा, राम औतार सैनी पूर्व विधायक, जिलाध्यक्ष झांसी ब्रजेश सिंह भोजला, जिलाध्यक्ष उन्नाव राजेश यादव, सतीश निगम, रमेश प्रजापति प्रदेश उपाध्यक्ष समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, राजा सर्वेन्द्र सिंह, विकास यादव पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष युवजन सभा दिग्विजय सिंह देव पूर्व प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी छात्र सभा, प्रदीप जायसवाल प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी व्यापार सभा, सनी कनौजिया, प्रियंक हरि विजय त्रिपाठी धीरू, केके श्रीवास्तव, डॉ0 हरिश्चंद्र, राधेश्याम सिंह भी उपस्थिति उल्लेखनीय रही है।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!